#Jharkhand #Politics #Sports

युवा शक्ति की ऊर्जा, खेल भावना का उत्सव और उज्ज्वल भविष्य का संकल्प!

आज रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ कैंट के गोला रोड स्थित सिद्धू-कान्हू मैदान में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने “Ankit Runner Academy” के तत्वावधान में आयोजित 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सहभागिता कर युवा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किये |

प्रतियोगिता में युवाओं ने पूरे जोश, आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ अपनी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया।

Ankit Runner Academy
Ankit Runner Academy

खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष करने का जज्बा विकसित करता है। हमारे क्षेत्र के युवाओं में अपार प्रतिभा है और उन्हें उचित मंच प्रदान करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस शानदार आयोजन के लिए Ankit Runner Academy के समस्त आयोजकों, प्रशिक्षकों एवं पूरी टीम का हृदय से आभार एवं अभिनंदन, जिन्होंने युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराया और खेल के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने की सराहनीय पहल की।

मेरा विश्वास है कि ऐसे आयोजन हमारे युवाओं को नई ऊर्जा और नई दिशा देने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ, अनुशासित एवं आत्मनिर्भर भविष्य की ओर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

दौड़ मैदान पर होती है, लेकिन जीतने का संकल्प जीवन में आगे बढ़ाता है, सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।

मौके पर मांडू विधायक माननीय श्री तिवारी महतो जी, सहित स्थानीय जन-प्रतिनिधियों, समर्पित कार्यकर्ताओं, खेल प्रेमियों, युवा साथियों व भारी संख्या में स्थानीय लोगों की विशेष उपस्थिति रहीं

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *