#Uncategorized

जर्जर पटेल चौक-सांडी मुख्य पथ के निर्माण का विधायक ममता देवी ने किया शिलान्यास

रामगढ़: लंबे समय से जर्जर पड़ी पटेल चौक-सांडी मुख्य सड़क के निर्माण की दिशा में अब काम शुरू होने जा रहा है। रामगढ़ विधायक श्रीमती ममता देवी ने सांडी से पटेल चौक होते हुए रांची रोड, थाना चौक और बिजुलिया तक जाने वाली करीब 13 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

शिलान्यास कार्यक्रम से पहले विधायक ममता देवी ने पटेल चौक स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

यह सड़क रामगढ़ के प्रमुख मार्गों में शामिल है और रोजाना बड़ी संख्या में लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। सड़क की हालत लंबे समय से खराब होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जगह-जगह गड्ढों और टूटे हिस्सों के कारण खासकर बारिश के दिनों में लोगों की परेशानी और बढ़ जाती थी।

जर्जर पटेल चौक-सांडी मुख्य पथ के निर्माण का विधायक ममता देवी ने किया शिलान्यास

सड़क की खराब स्थिति को लेकर स्थानीय लोग लगातार आवाज उठाते रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने कई बार विधायक ममता देवी को ज्ञापन और मांग पत्र सौंपकर सड़क की मरम्मत और निर्माण की मांग की थी।

लोगों की समस्या को देखते हुए विधायक ममता देवी ने सड़क निर्माण का मामला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष भी रखा और इसके लिए लगातार पहल करती रहीं। इसी पहल के बाद अब करीब 13 किलोमीटर लंबे इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण का रास्ता साफ हुआ है और शिलान्यास के साथ काम की शुरुआत हुई।

इस मौके पर विधायक ममता देवी ने कहा कि लोगों को बेहतर सड़क और सुगम आवागमन की सुविधा देना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सड़क बनने के बाद रामगढ़ और आसपास के इलाकों के लोगों को काफी राहत मिलेगी।

नई सड़क बनने से रोजाना इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों की परेशानी कम होने के साथ-साथ आसपास के इलाकों में आवागमन भी आसान होगा। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में व्यापार और अन्य गतिविधियों को भी इसका फायदा मिलेगा।

Read more :

मुंबई में सड़क हादसे में 31 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर विपिन राणा की मौत, गांव में पसरा मातम

डुमरी विधायक जयराम महतो ने हासिल की PhD की

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *