#Jharkhand

मुंबई में सड़क हादसे में 31 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर विपिन राणा की मौत, गांव में पसरा मातम

मुंबई हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत

मुंबई सड़क हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर विपिन राणा की मौत

सरिया। सरिया प्रखंड के केशवारी गांव निवासी 31 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर विपिन राणा की मुंबई के नाला सोपारा इलाके में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

विपिन राणा का शव सोमवार को उनके पैतृक गांव केशवारी पहुंचा। शव के गांव पहुंचने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

विपिन राणा की असमय मौत की खबर से गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों और परिचितों ने घटना पर दुख जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

दिवंगत विपिन राणा को श्रद्धांजलि। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

Read More :

डुमरी विधायक जयराम महतो ने हासिल की PhD की उपाधि, शैक्षणिक उपलब्धि पर समर्थकों में खुशी

दामोदर नदी में डूबी सोनाक्षी का शव बरामद, इलाके

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *