#Jharkhand

नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म के सातवें दिन निभाई पारंपरिक रस्में

नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म के सातवें दिन निभाई पारंपरिक रस्में

नेमरा: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज अपने पैतृक गांव नेमरा में अपनी दिवंगत माता रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म के सातवें दिन पारंपरिक रीति-रिवाजों का श्रद्धापूर्वक पालन किया। इस दौरान उन्होंने धार्मिक परंपराओं के अनुसार विभिन्न रस्में पूरी कीं।

नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म के सातवें दिन निभाई पारंपरिक रस्में

श्राद्ध कर्म के अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी स्वर्गीय माता की आत्मा की शांति के लिए परंपरा के अनुरूप दातून, पानी और भोजन परोसने की रस्म निभाई। इस दौरान माहौल भावुक रहा।

इस अवसर पर परिवार के सदस्यों के साथ ग्रामीण भी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *