झारखंड की माटी, संस्कृति और परंपरा का मनमोहक उत्सव कांके करम अखरा महोत्सव–2026
Ranchi : झारखंड की माटी, संस्कृति और परंपरा का मनमोहक उत्सव कांके करम अखरा महोत्सव–2026
भाट बोड़या मैदान, कांके में आयोजित कांके विधानसभा स्तरीय करम अखरा महोत्सव में आजसू प्रमुख सह पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री सुदेश कुमार महतो जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
लोकगीतों की मधुरता, पारंपरिक नृत्य की थिरकन और झारखंडी संस्कृति की खूबसूरत छटा ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। आयोजन समिति एवं उपस्थित लोगों ने आदरणीय सुदेश दा का आत्मीय स्वागत किया।
दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ करते हुए सुदेश दा ने प्रकृति, परंपरा और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान व्यक्त किया।







